फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen protest against questioning of Rahul

राहुल से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against questioning of Rahul
फोटो-1- हाइवे पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की लगातार तीन दिन से की जा रही पूछताछ का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुलूस निकालकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तानाशाही और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। सदर तहसील परिसर में धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पूजा यादव को दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस बैनर, झंडे लेकर केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचा। यहां धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह बनी हुई है। बेकसूरों को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी से समन भेजकर पूछताछ करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि यह केस बंद हो चुका है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि कांग्रेसी व विपक्ष के नेताओं के साथ मारपीट की जा रही है। प्रदर्शन करने पर जेल भेजा जा रहा है। यहां आधे घंटे के धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर कामता प्रसाद त्रिवेदी, इंद्रजीत, अजय सिंह, विजय मणि त्रिपाठी, कुलदीप द्विवेदी, तीरथ, राधे, कालीचरण राजपूत, अरुणेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, मुन्नीलाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed