फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen demonstrated in support of Colonel Sofia Qureshi

Chitrakoot News: कर्नल सोफिया कुरैशी के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated in support of Colonel Sofia Qureshi
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के हाईवे से लेकर तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। कांग्रेस बहादुर बेटी के साथ खड़ी है। भाजपा ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं । दूसरी तरफ बेटियों का अपमान करते हैं। मंत्री के बयान से जनता नाराज है। यदि मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य नीरू गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, नरवेश सचान, अवधेश करवरिया, चुनवाद प्रसाद, विजय मणि त्रिपाठी, तीरथ सिंह, नीरू गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed