फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen celebrated unemployment day

कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगारी दिवस

Sat, 18 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated unemployment day
मानिकपुर। विधानसभा क्षेत्र के रामनगर ब्लाक अंतर्गत आमान ग्रामसभा में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामसभा अध्यक्ष का चयन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में कद्दू का केक काटकर विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई बेरोजगारी बढ़ी है। दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने का वादा करने के बाद सरकार बनते ही रोजगार छीनने का काम किया। तमाम फैक्टरी बंद हो गई। लोग गांव की ओर पलायन कर गए। देश की बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी गई। किसान, नवजवान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के मद में चूर सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं। कहा कि 2022 के चुनाव में नौजवान, किसान, व्यापारी, मजदूर सत्ता से हटाकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर राकेश, हंसराज यादव, जय सिंह, जितेंद्र, मोहन प्रजापति, संदीप सिंह, विनय कुमार श्रीवास, मैयादीन, धर्मेंद्र वर्मा, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed