{"_id":"24cd834c3c674d0ea1b0c3693c9d9160","slug":"congress-target-bjp-in-farmer-sankalp-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संकल्प यात्रा में भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संकल्प यात्रा में भाजपा पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने लोढ़वारा में किसान संकल्प यात्रा निकाली। इसकी अगुवाई महासचिव जितेंद्र कुमार उपाध्याय और कुशल सिंह पटेल ने की। कांग्रेस कार्यालय से लोढ़वारा तक निकाली गई पदयात्रा के बाद हुई बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र प्रताप गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों से धोखाधड़ी की और कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया। किसानों के अच्छे दिन नहीं आए।
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने ही किसानों के हित में काम किया है। मनमोहन सरकार ने कई हजार करोड़ का ऋण माफ कर दिया था। जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ही सड़क पर किसानों की लड़ाई लड़ेगी। किसानों का सबसे बड़ा अहित मोदी सरकार ने किया है। कुशल सिंह ने कहा कि 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली में किसानों की ताकत पता चलेगी। मौके पर दिनेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्षरत है। नगर अध्यक्ष डा. राकेश वर्मा ने कहा कि पेयजल समस्या को जल्द हल किया जाए। मौके पर राजनारायण द्विवेदी, अतहर हुसेन, जितेंद्र सोनकर, फूलचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।