फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress party made gram sabha president

कांग्रेस पार्टी ने बनाए ग्रामसभा अध्यक्ष

Wed, 08 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress party made gram sabha president
मानिकपुर । कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की मौजूदगी में मानिकपुर ब्लाक के किहुनिया न्याय पंचायत के अमचुर नेरूआ ग्रामसभा में हेमराज त्रिपाठी के आवास में बैठक की गई। इस दौरान न्याय पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की उपस्थिति में ग्रामसभा अध्यक्ष सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान बसंतलाल कोल को चुना गया।
विज्ञापन

रुखमा खुर्द न्याय पंचायत के दादरी माफी ग्राम सभा का अध्यक्ष नत्थू यादव, किहुनिया ग्रामसभा अध्यक्ष संदीप मिश्रा को चुना है। इसके बाद बूथ अध्यक्षों का चयन हुआ। प्रदेश सचिव किसान सभा हेमराज त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। किसानों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। न्याय पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि न्याय पंचायत के सभी ग्रामसभा में जल्दी ग्राम कमेटी का गठन होगा। इस मौके पर विनय पाल व भोला नामदेव लखन लाल कोल, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed