{"_id":"612a7bd38ebc3e79eb19560b","slug":"congress-gave-training-for-the-formation-of-trained-mahasena-chitrakoot-news-knp648837153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रशिक्षित महासेना के गठन के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रशिक्षित महासेना के गठन के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस प्रशिक्षित महासेना का गठन कर रही है। इसके लिए सौ दिन में सात सौ कैंप लगाकर दो लाख प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। चित्रकूट की 47 न्याय पंचायतों के 23 पदाधिकारी और फंट्रल के सभी अध्यक्षों को सीतापुर कस्बा स्थित होटल में ट्रेनिंग तीन सत्रों में दी गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने ऑनलाइन संबोधित कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
दोनों नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले गांव में जाकर लोगों से मिलकर संगठन खड़ा करना होगा। कार्यकर्ता टीम भावना से काम करें और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर सीख लें। जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि कांग्रेस महासेना का निर्माण कर रही है।
इसका लक्ष्य सौ दिन में 700 कैंप कर दो लाख प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है। इसके तहत चित्रकूट जिले में प्रशिक्षण दिया गया है। कांग्रेस कमेटी के प्रदीप नरवाल ने बताया कि 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर पूरे विश्व का ध्यान खींचा था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पंचायती राज का सपना, ग्राम स्वराज की कल्पना का कार्य किया। बताया कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने गाय के गोबर को दो रुपये किलो खरीदने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पेेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुकी है।