{"_id":"641aefda481767097201e7e8","slug":"concert-of-goddess-songs-for-the-worship-of-shakti-chitrakutt-news-c-12-1-137411-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पद्मश्री अजीता और डॉ. रामखेलावन ने गीतों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पद्मश्री अजीता और डॉ. रामखेलावन ने गीतों से बांधा समा
विज्ञापन
शक्ति की उपासना के लिए नौ स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
फोटो नंबर-1 परिचय-
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। लोक जनजाति कला व संस्कृति संस्थान विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से नवरात्र के पर शक्ति की उपासना के लिए नौ स्थानों पर विभिन्न दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन शुरु हो गए हैं। इसकी शुरुआत चित्रकूट के रामघाट से हुई। मंदाकिनी नदी की बीच धारा में नाव पर बैठकर मिर्जापुर की पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव, चित्रकूट से डॉ. राम खेलावन पांडेय ने विभिन्न भक्ति गीतों से समां बांध दिया।
जिला प्रशासन और संस्कार भारती के सहयोग से रामघाट पर भक्ति रस पर आधारित नवधा का आयोजन किया गया। नदी में नाव पर मंच बनाकर और शक्ति की उपासना के लिए देवी गीतों का अद्भुत संगीत आयोजित हुआ। संयोजक डॉ. गोपाल कुमार मिश्र ने बताया कि चित्रकूट में वनदेवी का शक्तिपीठ है। इसलिए संस्कृति विभाग की ओर से चित्रकूट से इस भव्य कार्यक्रम का आरंभ किया जा रहा है।
इसमें स्थानीय स्तर पर संस्कार भारती चित्रकूट जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय ग्रामोदय विश्वविद्यालय तथा जिला प्रशासन ने सहयोग प्रदान किया है। बुधवार की भोर रागों का गायन, योग व सूर्य नमस्कार किया गया। सूर्योदय के समय सभी लोग भगवान भास्कर को सामूहिक अर्घ्य दिया। इसी के साथ नव संवत्सर की मंगलमय कामना की गई। हजारों की संख्या में घाट पर श्रद्धालुओं ने भजन व देवी गीत प्रस्तुत किए। डॉ. मदन गोपाल दास, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. ज्योति वैष्णव, डॉ. हरिकांत मिश्र, एस पी मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।