फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Complete the work of under-construction drinking water scheme on time

निर्माणाधीन पेयजल योजना का काम समय से पूरा करें

Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of under-construction drinking water scheme on time
मानिकपुर के सरहट में जल जीवन मिशन योजना में बंद मिले काम को लेकर नाराजगी व्यक्त करते एडीएम सुनंद? - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पेेयजल योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्य का एडीएम ने निरीक्षण किया। तीन इकाइयों में से दो मेें काम बंद मिला तो तीसरी में एक दिन पहले ही रुका काम शुरू होना पाया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों व कर्मचारियों को काम समय से समाप्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नमामि गंगे के एसडीएम एस. सुधाकरण ने निर्माणाधीन विभिन्न पाइप पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने सरहट ग्राम में बन रहे ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया गया। जहां पर ओवरहेड टैंक और रिजरवायर का कार्य की समीक्षा की गई। मौके पर दोनों स्थानों पर काम बंद मिला।
विज्ञापन

भौतिक प्रगति 60 से 65 प्रतिशत पाई गई। क्लियर वॉटर रिजर्वायर्स का कार्य कई दिनों से बंद पाया गया। फिर ग्राम किहुंनिया का निरीक्षण किया गया। जहां पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण मिला पर मौके पर काम बंद मिला। इस पर उन्होंने निर्माण कराने वाली इकाई के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 तक प्रत्येक दशा में रैपुरा पेयजल परियोजना पूर्ण हो जानी है। कार्य में लापरवाही न बरतें। किसी भी प्रकार की लापरवाही की दशा में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा कार्य में ढिलाई बरतने पर अभी 2 दिन पहले ही कार्यदायी संस्था जीवीपीआर को एक सख्त नोटिस अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने देकर चेतावनी दी कि तत्काल इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर दिन रात कार्य करने का प्लान तैयार कर मैन पावर बढ़ाकर कार्य पूरा करें। जिसका नियमित रूप से निरीक्षण जल निगम तथा अधोहस्ताक्षरी अपर जिलाधिकारी ने नमामि गंगे के द्वारा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed