{"_id":"69da863384d9a0e9ab0f180c","slug":"complete-ban-on-single-use-plastic-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129591-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सिंगल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सिंगल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं
Sat, 11 Apr 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार ने जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने सिंगल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और नदियों के पुनरुद्धार पर विशेष बल दिया।
कलक्ट्रेट सभागार में वनाधिकारी ने सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए चिह्नित स्थलों और सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा केंद्रों (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर्स) के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश दिए। वाल्मीकि आश्रम की स्वच्छता के लिए गठित समिति को सक्रिय करें। नदियों के पुनरुद्धार के संबंध में तटवर्ती क्षेत्रों में सघन पौधरोपण पर जोर दिया।
जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि नदियों के कायाकल्प की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। सिंगल उपयोग प्लास्टिक और थर्माकोल उत्पादों के विरुद्ध अभियान चलाने व उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 29 पौधशालाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा समेत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।