फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Competition to take a dip in sunny sunlight

खिली धूप तो मंदाकि नी में डुबकी लगाने को मची होड़

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Competition to take a dip in sunny sunlight
फोटो- 8- मौनी अमावस्या पर रामघाट किनारे मंदाकिनी में डुबकी लगाते श्रद्घालु - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मौनी अमावस्या में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी मेें डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान देने के बाद कामदगिरी की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धूप निकलने की वजह से घाट पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर्व होने पर धर्मनगरी के रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी मेें पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थान जानकीकुंडी, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी आदि के दर्शन किए। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलि सबल तैनात रहा। तीर्थयात्री मेला स्पेशल ट्रेन व बसों में खचाखच भर कर धर्मनगरी पहुंचे और फिर शाम को कुछ इसी अंदाज में रवानगी भी हुई।
विज्ञापन

कई जगह लगा जाम
चित्रकूट। शहर में बाईपास न होने के कारण कई स्थानों में जाम लगा रहा। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। टेपों चालकों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed