फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Committees for village development were formed in the first meeting

पहली बैठक में बन गईं ग्राम विकास के लिए समितियां

Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Committees for village development were formed in the first meeting
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/रामनगर/पहाड़ी। बृहस्पतिवार को जिले के पांचों विकास खंडों की 331 ग्राम पंचायतों में 245 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं 2,752 ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारियों के अलावा ग्राम विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पंचायतों में छह समितियों का गठन भी किया गया है। प्रधान व सदस्यों ने अपने गांव के विकास के लिए कुछ कामों की प्राथमिकता बताई है, जिसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांवों के पंचायत भवनों में पहली बैठकें की र्गइं। बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत मित्र, तकनीकी सहायक अपने गांव में पहली बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के संबंध में गांव के लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही विकास कार्यों पर भी तेजी लाई जाए और मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों पर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके पूर्व सर्वसम्मति से नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन कोरम के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बैठक के दौरान नवनिर्वाचित प्रधानों ने सदस्यों से कहा कि सभी मिलकर गांव के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से कराने का प्रयास करेंगे। कुछ गांव में बैठक के दौरान बीडीओ राजेश नायक, बीडीओ हिमांशु पांडेय, बीडीओ विपिन कुमार सिंह, बीडीओ सुनील कुमार सिंह व बीडीओ धनंजय कुमार भी गांव जाकर पहली बैठक में शामिल हुए।
कई गांव में विकास कामों की प्राथमिकता के आधार पर सूची बनाने को कहा गया है। देहरूचमाफी गांव में ग्राम विकास अधिकारी जानकीशरण ने प्रधान सोनिया व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। इसी प्रकार पहाड़ी में प्रधान सुधादेवी व ग्राम पंचायत सदस्यों ने विकास कामों की सूची भी सौंपी है। वैसे तो जिले में कुल 331 ग्राम पंचायत हैं, लेकिन 86 गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने से 245 प्रधान व 2725 सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। शेष के लिए बाद में प्रक्रिया होगी।
ऑनलाइन शपथ ग्रहण के दौरान कई महिला ग्राम प्रधान और सदस्यों ने चेहरे से घूंघट नहीं हटाया था। कमोवेश बृहस्पतिवार को जब उनके गांव में ही पहली बैठक हुई तो स्थिति कुछ वैसी ही रही।

मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने कई बार इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन कुछ स्थानों पर महिला प्रधान घूंघट हटाने को तैयार नहीं थीं। कुछ गांव में समितियों के बनने के बाद जब सभी प्रधान व सदस्यों के हस्ताक्षर कराये गये तो कई ने अंगूठा निशान लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed