फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Commissioner hospital had groan all right

कराहते अस्पताल में कमिश्नर को मिला सब ठीक

Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commissioner hospital had groan all right
जिला अस्पताल में जच्चाबच्चा वार्ड में कमिश्नर ने डाक्टर से जानकारी ली। - फोटो : amarujala

दो दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी आए चित्रकूटधाम के आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने पहले दिन वही देखा जो उन्हें दिखाया गया। खासकर जिला अस्पताल में। यहां के डाक्टरों ने अपनी लापरवाही पर पर्दा डालते हुए कमिश्नर को सिर्फ वायरल के ही मरीज आने की जानकारी दी।

विज्ञापन


डेंगू की हकीकत दबा गए। आयुक्त ने भी डाक्टरों की हां में हां मिलाया और आगे बढ़ गए। सदर ब्लाक के निरीक्षण में जरूर उन्होंने तीखे तेवर दिखाए और पत्रावली व रिकार्ड के रखरखाव में लापरवाही पर दो लिपिकों को फटकारा। तहसील दिवस में फरियादियों की लंबी लाइन थी। जिसमें पेंशन, आवास, सूखा राहत व कोटे की सैकड़ों समस्याएं सामने थीं, लेकिन आयुक्त ने सिर्फ इतना कहा कि जल्द निस्तारण कराया जाएगा। हर स्थान पर आयुक्त के जाते ही संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी पुराने ढर्रे पर आ गए।
विज्ञापन


आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, पोषण पुर्नवास केंद्र, एसएनसीयूवार्ड, आपरेशन थियेटर, रसोई कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड आदि का निरीक्षण किया। ओपीडी निरीक्षण में डाक्टरों से बीमारी के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू, चिकनगुनिया के मरीजों के बारे में जानकारी ली। जिसमें डाक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि अधिकतर वायरल फ ीवर के मरीज आते हैं। आयुक्त ने उनके रजिस्टर को देखा जिसमें मरीजों के रोग सही तरीके से न लिखे जाने पर इसमें सुधार के लिए कहा। दवा वितरण कक्ष में दवाओं पर धूल व गंदगी मिली। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक को फ ार्मासिस्ट के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अधीक्षक डा. एनके गुप्ता ने बताया कि अभी सफ ाई की व्यवस्था के लिए टेंडर नहीं हुए हैं। जिसकारण ये परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed