{"_id":"68642733ddd21f82e10cea47","slug":"combing-in-the-forests-in-search-of-the-miscreants-of-kukurkhawa-gang-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-117444-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कुकुरखवा गैंग के बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कुकुरखवा गैंग के बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग
Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी-एमपी क्षेत्र में तैयार हो रहे नए डाकू गैंग कुकुरखवा की वारदातों पर नियंत्रण व डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगल में कांबिंग की। यूपी-एमपी बार्डर पर पुलिस की खास नजर रही। मानिकपुर क्षेत्र में पिकअप को लूटने का प्रयास करने वालों को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है।
सीओ सिटी राजकमल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा आशुतोष तिवारी, अपराध निरीक्षक भरतकूप अभयराज सिंह ने थाना बहिलपुरवा व थाना भरतकूप पुलिस के साथ ग्राम ददरी माफी, घाटाकोलान व कोलहुअ के जंगलों में कांबिंग की। सीओ ने बताया गया कि कांबिंग का उद्देश्य जनपद के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कहा कि संवेदनशील इलाकों, भीड़ वाले स्थानों, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख गैंगवार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम करना है। साथ ही पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले के मप्र क्षेत्र के जंगल में नया गांव, मझगवां, धारकुंडी थाने की पुलिस टीम ने सीओ रोहित राठौर की अगुवाई में कांबिंग की। कुकुरखवा गैंग की क्षेत्र में बढ़ती वारदात व गैंग को खत्म करने के लिए बगदरा घाटी से लेकर कोलौंहा के जंगल तक सर्चिंग की गई।