{"_id":"617add67a6932302760dceeb","slug":"college-students-beat-up-teacher-chitrakoot-news-knp6609604184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज छात्रों ने शिक्षक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज छात्रों ने शिक्षक से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कॉलेज छात्रों को यूनिफार्म में स्कूल आने की हिदायत देने शिक्षक को भारी पड़ गया। नाराज छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर घर जाते समय शिक्षक को पीट दिया। घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने पुलिस से छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक डा. धर्मेंद्र सिंह निवासी शंकरगढ़ ने कालेज के कुछ छात्रों को यूनिफार्म में कालेज आने की हिदायत दी थी। छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर बेडीपुलिया अमानपुर के बीच बाइक रोककर शिक्षक को पीट दिया।
बृहस्पतिवार की देर शाम को शिक्षक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बेडीपुलिया में स्थित महाविद्यालय से बाइक से अपने आवास कर्वी जा रहा था। इसी बीच बेड़ी पुलिया के पास महाविद्यालय का ही एक छात्र जो भरतकूप कस्बा का निवासी है। साथियोें के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे गंभीर चोट आई है। मारपीट करने वाले अपनी बाइक भी छोड़ गए हैं। शिक्षकों ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। संवाद