फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cold increased in the district due to icy winds

Chitrakoot News: बर्फीली हवाएं चलने से जिले में बढ़ी ठंड

Tue, 31 Dec 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold increased in the district due to icy winds
चित्रकूट। जिले में बर्फीली हवाएं चलने से जिले में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह शाम कोहरा भी पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रहे हैं। बाजार में भी भीषण सर्दी का प्रभाव देखा जा रहा है। सुबह शाम बाजार में सन्नाटा रहता है। इसी ठंड में कई स्कूलों की छुटटी न होने से छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। बुधवार से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी। गलन भी बढ़ेगी। कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन


14 जनवरी तक विद्यालयों में अवकाश घोषित
चित्रकूट। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में संचालित और मान्यता प्राप्त कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी शंशाक शेखर शुक्ला ने बताया कि अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। आदेश दिए गए है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय को संचालित होते पाया गया तो संबंधित विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ या संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव जलाने की मांग
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आईटी मंच के कार्यकर्ताओं ने श्रीगंगा जनसेवा इंटर कॉलेज के पास अलाव जलाने की मांग को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष को पत्र लिख है। व्यापारी अंकुर गुप्ता, उमाशंकर, सानू गुप्ता, शिवलोचन आदि मौजूद रहे। चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री मंगलावार को रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed