{"_id":"badc50908b2e4caad746c35544e1a83b","slug":"clocks-forward-end-will-decide-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार की घड़ियां समाप्त, आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार की घड़ियां समाप्त, आज होगा फैसला
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले
विज्ञापन
प्रत्याशियों के इंतजार की घड़ियां आज समाप्त हो जाएंगी। सभी प्रत्याशियों
की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। आज सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो
जाएगी। सभी मतगणना स्थलों पर टेबल लगा दिए गए हैं। सुबह छह बजे से ही सभी
कर्मचारी अपनी टेबल पर पहुंचेंगे।
जिले के कुल 335 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतपेटियों में बंद मत बाहर निकलेंगे। विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी।
जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि सदर ब्लाक की गिनती चित्रकूट इंटर कालेज में होगी। इसके लिए 14 कमरों में 78 टेबल लगाए गए हैं। मऊ ब्लाक की गिनती कौशंबी इंटर कालेज में 42 टेबल पर होगी।
मानिकपुर की गिनती पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में 33 टेबल, पहाड़ी के पालेश्वर नाथ इंटर कालेज में 42 टेबल व रामनगर के ब्लाक परिसर में 30 टेबल में मतगणना होगी।
इसके लिए 72 सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए। इसके अलावा सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा कर्वी, एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को मऊ, परियोजना निदेशक संतोष कुमार को रामनगर, एसडीएम रामसकल मौर्य को मानिकपुर व एसडीएम सीपी उपाध्याय को पहाड़ी ब्लाक का प्रभारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। परिणाम के बाद क्षेत्र में विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने से रोका जाए । ताकि कोई विवाद न होने पाए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल व बाहर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।