फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cleanliness campaign launched on Parikrama Marg

परिक्रमा मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 15 May 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched on Parikrama Marg
फोटो नंबर- 15- परिक्रमा मार्ग पर सफाई कार्य में जुटे युवक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति ने रविवार को कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका कर्वी के सहयोग से भरत मिलाप मंदिर के सामने लक्ष्मण पहड़िया के नीचे तालाब की सफाई का काम पूरा किया।
विज्ञापन

भरत मिलाप से लेकर डंडा सरकार हनुमान मंदिर तक विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापार मंडल का भी सहयोग रहा। समाजसेवियों ने दुकानदारों से अपील की कि दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। कहा कि स्थानीय लोगों की जब तक भागीदारी नहीं होगी तब तक स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, महामंत्री शंकर यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, विनोद आर्य, महेंद्र जायसवाल, महेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। मानिकपुर के ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। विराट महाराज ने जलपान की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed