फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Class IV employee dies in suspicious circumstances

चित्रकूटः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Class IV employee dies in suspicious circumstances
बरगढ़। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को जिला पंचायत का एक कर्मचारी बरगढ़ घाटी में एक ढाबे के पास खून से लथपथ पड़ा मिला, जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बरगढ़ कस्बा निवासी गणेश प्रसाद (45) पुत्र बाबूलाल जिला पंचायत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परिवार में मां फूलकली, पत्नी पुष्पा, तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। वह रोज की तरह शुक्रवार को ड्यूटी से घर के लिए निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आनन फानन उसे सीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंचायत कर्मी के परिजनों का कहना है कि गणेश की हादसे में मौत नहीं हुई है, उनकी हत्या की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed