फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Class 10 student commits suicide by hanging herself

Chitrakoot News: दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 26 Mar 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student commits suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा दस की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार परीक्षा के बाद से गुमसुम रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिकरी निवासी सुखलाल ने बताया कि उसकी नातिन राशि देवी (16) महादेव इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। दोपहर में सभी परिजन खेत गए थे, शाम को लौटने पर उन्होंने दरवाजा खुला पाया।
आवाज लगाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा कि नातिन फंदा से लटकी मिली। तुरंत नातिन को फंदा से नीचे उतारा लेकिन तब तक नातिन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि परीक्षा में पेपर खराब होने के कारण वह तनाव में थी, हालांकि खुदकुशी का ठोस कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका की मां मीरा देवी और छोटी बहन खुशबू, आंचल, दो छोटे भाई मयंक व छोटू का हाल बेहाल रहा। पिता लवलेश रोजगार के लिए दमनदीप में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गनीवां चौकी इंचार्ज अनिल गुप्ता टीम के साथ पहुंचे और परिजनों से घटना के कारण के बारे में जानकारी की। बताया कि परिजनों ने खुदकुशी की जानकारी दी है। घटना के कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed