{"_id":"5e9f21c38ebc3e90b0145943","slug":"clash-over-mahua-picker-in-chitrakoot-arrest-of-four-chitrakutt-news-knp556368919","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में महुआ बीनने को लेकर भिडे़, चार की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में महुआ बीनने को लेकर भिडे़, चार की गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा स्थित नया गांव स्थित अनुसुईयां आश्रम के पास दो पक्ष महुआ बिनने के विवाद मेें भिड़ गये। जिसमेें एक पक्ष ने बंदूक से हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें एक पक्ष के चार युवक गिरफतार किए गये है। अन्य की तलाश की जा रही है।
अनुसइयां आश्रम के पास लसुड़िया गांव है। जहां एक केवट परिवार महुआ बिनने का कार्य करता है। जिनको अनुसइया आश्रम के पास रहने वाले आधा दर्जन युवक महुआ बिनने से रोकने का प्रयास किया। जिससे दोनो पक्षों के बीच लाठियां चलने लगी। एक पक्ष ने बंदूक से फायर भी किया। इस मामले में नया गांव थाने में दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें यूपी क्षेत्र के चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा के धर्मेंद्र यादव, पहाड़ी थाना के खजुरिहा गांव दीपक पांडेय, व सतना जिले के पथरा गांव व सिंहपुर गांव निवासी सूरज सिंह को गिरफतार किया गया है। जिनके पास से एक डबल बैरल कंपनी मेड बंदूक व एक कुल्हाड़ी दो डंडे बरामद किए गए हैं। वही दूसरे पक्ष के चार युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी नया गांव थाना प्रभारी आशीष ध्रुुवे ने जानकारी दी।