{"_id":"674ca531939c08bbd4053753","slug":"cic-and-janseva-dominate-athletics-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111404-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एथलेटिक्कस में सीआईसी व जनसेवा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एथलेटिक्कस में सीआईसी व जनसेवा का दबदबा
विज्ञापन
चित्रकूट। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय बालिका खो खो, बालक कबड्डी एवं बालक तथा बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिला अधिकारी उमेशचंद्र निगम ने दीप प्रज्जवलित कर कराया। इसमें जनसेवा इंटर कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, फौजदार इंटर कॉलेज, बजरंग स्पोर्ट्स क्लब, सरदार खान स्पोर्ट्स क्लब, चित्रकूट इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालयस, जेएम पब्लिक स्कूल, सेठ मूलचंद इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बरगढ़ आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स में सीआईसी व जनसेवा कॉलेज के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। कबड्डी और खोखो में डिग्री कॉलेज की टीम विजेता बनीं।
प्रतियोगिताओं का समापन जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने आभार जताया। स्पर्धा संपन्न कराने में श्याम सुंदर, श्रीकेशन, शैलेंद्र कुमार, अख्तर हुसैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।