फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   choree karane par maan ne daanta to bete ne jahar pee liya

चोरी करने पर मां ने डांटा तो बेटे ने जहर पी लिया

Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
choree karane par maan ne daanta to bete ne jahar pee liya
चित्रकूट। घर में चोरी करने पर मां ने बेटे को डांटा तो उसने जहर पी लिया। परिजन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कालूपुर गांव के श्रवण पांडेय के 13 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र को मां रामकन्या ने घर में पैसों की चोरी करने पर शुक्रवार सुबह डांट दिया था। इस पर उसने घर में जहर पी लिया। परिजनों ने उसे उल्टियां करते देखा तो होश उड़ गए। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कक्षा सात का छात्र था। घटना के बाद से मां रामकन्या का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed