फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The second truck collided with the truck going forward, one dead and two injured

चित्रकूटः आगे जा रहे ट्रक से टकरया दूसरा ट्रक्र एक की मौत दो घायल

Thu, 23 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The second truck collided with the truck going forward, one dead and two injured
फोटो नंबर- 12- राजापुर मार्ग पर दो ट्रक की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरा पड़ा मलबा व टूटा ट्रक - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया गांव के पास अरहर दाल लेकर प्रयागराज जा रहे ट्रक की भिडंत आगे जा रहे दूसरे ट्रक से हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक भतीजे की मौत हो गई। चाचा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भिडंत के बाद लगभग एक घंटे तक पहाड़ी राजापुर मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चिल्ली राकस के मजरा केवटन पुरवा का लल्लू पुत्र चैतू प्रसाद कटनी में परिवार के साथ रहता है और ट्रक चलाता है। कल्लू पुत्र मौला भी अपने चाचा के साथ रहता था। 24 जनवरी को वह छोटी बहन लक्ष्मी देवी की बरीक्षा करने ट्रक से कानपुर जा रहा था। खटवारा पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें भतीजे कल्लू की मौत हो गई। वहीं, चाचा लल्लू और बहन अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में ट्रक खलासी राहुल पुत्र भारत निवासी कटनी व चालक बाल बाल बच गए हैं। घटना की सूचना पाते ही मां शकुंतला, छोटा भाई अमित तथा अन्य परिजन घटना स्थल में पहुंचे। पूरे पुरवा में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि जाम को हटवाया। आगे जा रहे ट्रक चालक ने किसी कारण अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed