फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The electricity of rural areas faltered due to rain

बारिश से लड़खड़ाई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली

Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The electricity of rural areas faltered due to rain
फोटो-7- पाठा क्षेत्र में खराब विद्युत आपूर्ति को सही करने के लिए खंभे में चढकर लाइन सुधार करते विद् - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कई दिन से हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। लोढवारा पावर हाउस, रानीपुर भट्ट और मानिकपुर ग्रामीण फीडर बंद रहे। इससे 50 से अधिक गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के किहुनिया, अमचुर नेरूवा, टिकारिया, मनगवंा, बंभिया, इटवा, डुडैला, पाटिन, मारकुंडी, टिकरिया, कुसमुही, कल्याणपुर, ऊंचाडीह, रानीपुर, गांव की आपूर्ति बंद है। राजापुर कस्बे के तिरहार क्षेत्र के पनौटी, चिल्ली राकस, सरधुआ, सुरसेन, बरद्वारा में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में कलवारा बुर्जग, सिधौली, व्यवहारा, सगवारा भरतकूप क्षेत्र के सिलखोरी, मनकापुर, घुरेहटन, रौलीकल्याणपुर सहित बरगढ़ व मऊ क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद है। मानिकपुर क्षेत्र के किहुनिया गांव के भोला द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, सुनील कुमार का कहना कि जब भी बारिश होती है। बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से गांव की बिजली बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया गांव के कमलेश कोल, राजन कोल ने बताया कि जंगल के आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति आए दिन बंद रहती है। जब भी जोरदार बारिश होती है तो बिजली की आपूर्ति तीन से चार दिन तक बंद रहती है।
राजापुर कस्बे के मोहित कुमार ने बताया कि कस्बे में स्मारक रोड में बिजली का खंभा करने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। दस घंटे से अधिक समय बाद बिजली की आपूर्ति बंद रही।

बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि बारिश अधिक होने से राजापुर और पहाड़ी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित थी। मरम्मत का कार्य शाम तक चला। शनिवार की सुबह तक पूरी आपूर्ति बहाल होे जाएगी। इसी प्रकार मानिकपुर क्षेत्र व बरगढ़ क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है। शनिवार की शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed