फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Tears in eyes, just staring at the pile of ashes

चित्रकूटः आंखों में आंसू, बस राख के ढेर को निहारते रहे

Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Tears in eyes, just staring at the pile of ashes
फोटो- 9- आग से तबाह हुए ग्रामीणों को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आव्हान पर मदद - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। रविवार की वो काली भयानक रात ने सोमवार की सुबह नजारा बदलने नहीं दिया। चारों ओर चीख पुकार व करुण आवाजें गूंजतीं रहीं। छोटे बच्चे भूख के मारे बिलख रहे थे तो उनके माता-पिता भी आंसू भरी निगाहों से अपने वर्षों की मेहनत से तैयार घरों को निहार रहे थे। जो अब राख में तब्दील हो गए। जले व ढहे मकान की राख में कोई अपनी गाढ़ी कमाई से खरीदा सामान खोज रहा था तो कोई अपनी पुरानी यादें। सभी बेबस आने जाने वालों की ओर आश भरी निगाह से निहार रहे थे। इनमें से कई रोजा रखने वाले भी थे।
विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना के बाद राजापुर समेत जिले भर से मदद के सैकड़ाें हाथ आगे बढ़े। जिला प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया तो तमाम समाजसेवी व राजनैतिक दल के नेताओें ने पहुंचकर पीड़ितों की सहायता की। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिव शंकर सिंह ने सभी का हाल जाना। जिला प्रशासन से भरपूर मदद के लिए कहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, रंजना बरातीलाल पांडेय के साथ पहुंचे और पीड़ितों को राशन व कपड़ों की मदद की। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश निषाद, जिला संयोजक शिवा निषाद, पूर्व बीडीसी शारदा निषाद, प्रधान करुणेश मिश्र, प्रधान महेश गौतम, प्रधान सुनील मिश्र सहित उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप, थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी सहित कई समाज सेवी पहुंचकर पीड़ितों को भोजन खिलाया व अन्य सामग्री बांटी। जिसमें संत मोरारी बाबू के शिष्य मोती लाल जलान की संस्था के रामप्रसाद गर्ग ने सभी को भोजन खिलाया। मुख्यालय निवासी समाज सेवी रज्जन अली ने भी पीड़ितों की सहायता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed