फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Soldier accused of rape and assault

चित्रकूटः सिपाही पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप

Tue, 16 Jun 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Soldier accused of rape and assault
चित्रकूट। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर बांदा जिले की एक महिला ने दुष्कर्म व मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया है। बताया कि पांच साल तक सिपाही उसके साथ रहा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अब वह भाग गया है। किसी तरह उससे मिलने चित्रकूट पहुंची तो उसने मारपीट कर भगा दिया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि अभी इस मामले की फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। आरोपी सिपाही ने इसे मनगढंत बताकर उल्टे महिला पर ही मारपीट कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के एक गांव की निवासी महिला ने मंगलवार कोतवाली में बताया कि चित्रकूट पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वाले सिपाही ने उसे पत्नी बनाने के नाम पर पांच साल तक उसके घर में रहा। कभी किराए के कमरे में कर्वी व बांदा में भी रखा। इस दौरान शादीशुदा होने के बाद भी सिपाही ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इधर कई दिनों से उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

पता लगाने के लिए वह चित्रकूट पहुंची तो आरोपी सिपाही ने उसे मारपीट कर धमकी दी। सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि इस मामले की जानकारी की जा रही है। अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। उधर, आरोपित सिपाही ने बताया कि महिला ने उससे बीमारी के नाम पर बीस हजार रुपये उधार लिए थे। पांच साल नहीं बल्कि अभी दो माह पूर्व ही कोविड 19 में भरतकूप बार्डर पर ड्यूटी के दौरान यह महिला खुद को पत्रकार बताते हुए मिली थी। इसके बाद फोन पर कुछ बातचीत हुई और रुपये उधार लिए। अब रुपये लौटाने को कहा तो पति के साथ मिलकर यह साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed