फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Shivhare Dharamshala trapped in the battle for supremacy, Illegal occupation attempt by breaking the lock, police silent

चित्रकूट: वर्चस्व की लड़ाई में फंसा शिवहरे धर्मशाला, ताला तोड़कर अवैध कब्जे का प्रयास, पुलिस मौन

Mon, 15 Nov 2021 01:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

एमपी के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र में श्री सर्व शिवहरे सप्त वर्गीय वैश्य समाज धर्मशाला है। धर्मशाला में ही भगवान पशुपति नाथ का पुराना मंदिर है। नियम के अनुसार संस्था हर पांच साल में कार्यकरिणी गठित करती है। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि वे वैधानिक रूप से अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Chitrakoot: Shivhare Dharamshala trapped in the battle for supremacy, Illegal occupation attempt by breaking the lock, police silent
चित्रकूट धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र में अड़ंगा नाला मेन रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला को लेकर चल रहा दो पक्षों का विवाद खुलकर सामने आ गया है। कपिला पशु आहार के मालिक और शिवहरे धर्मशाला के वैधानिक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शिवहरे ने दूसरे पक्ष पर जबरन धर्मशाला पर कब्जा करने एवं कमरों का ताला तोड़कर धर्मशाला में घुस जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत सतना एसपी से की है। एमपी के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र में श्री सर्व शिवहरे सप्त वर्गीय वैश्य समाज धर्मशाला है। धर्मशाला में ही भगवान पशुपति नाथ का पुराना मंदिर है। नियम के अनुसार संस्था हर पांच साल में कार्यकरिणी गठित करती है। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि वे वैधानिक रूप से अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि हमीरपुर के एक स्वजातीय ने नियमों के विपरीत रविवार को बैठक बुलाई और संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को फोन कर धमकाया कि बंद कमरों का ताला तुरंत तोड़ों, नहीं तो वह बंद कमरों के ताले तोड़ देगा। आरोप लगाया कि वह धर्मशाला पर कब्जा करने की कोशिश अर्से से कर रहा है। बताया कि संस्था 20 साल से रजिस्ट्रार आफ सोसाइटी में रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र नाथ ने बताया कि रविवार को इन लोगों ने कमरों का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया गया। बताया कि उस व्यक्ति को कदाचार पर 31 अक्तूबर 2021 को नोटिस जारी कर कह चुके हैं कि अनाधिकृत रूप से अराजकतत्वों के साथ धर्मशाला में बैठक न करे।


आरोप लगाया कि इस व्यक्ति ने एक बार 30-40 बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर भगवान पशुपति नाथ मंदिर के गेट पर कालिख पोतने का अभद्र कार्य किया था। इसे सदस्य पद से भी निष्कासित किया जा चुका है। इस मामले में सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामलेे की जानकारी हुई है। नयागांव थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। धर्मशाला पर अधिकार को लेकर एसडीएम और तहसीलदार के आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed