फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Ropeway will be built till Lalapur Ashram, CM reiterates resolve to develop the land of the author of Ramcharit Manas

चित्रकूट : लालापुर आश्रम तक बनेगा रोपवे, सीएम ने रामचरित मानस के रचयिता की भूमि के विकास का संकल्प दोहराया

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Ropeway will be built till Lalapur Ashram, CM reiterates resolve to develop the land of the author of Ramcharit Manas
फोटो- 16- वन महोत्सव में कोदंड वन क्षेत्र में धनुषधारी श्रीराम के चित्र वाली लगी होर्डिंग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धर्मनगरी में नौवीं बार आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाठा के इस क्षेत्र को कोदंड वन क्षेत्र के रूप में विकसित करना बेहद अच्छा है। उन्होंने रामायण व रामचरित मानस के रचयिता की भूमि के विकास का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार चित्रकूट आए सीएम धार्मिकता से ही विकास का मार्ग बताते रहे। वैसे वह इसके पूर्व जिले में आठ बार आ चुके हैं। पाठा के जंगल में पहली बार किसी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा है। मंगलवार को उन्होंने सबसे पहले भगवान कामदनाथ की महिमा बताकर कहा कि भगवान श्रीराम की इस कर्मस्थली का विकास तेज गति से हो रहा है। महर्षि वाल्मीकि के लालापुर स्थित आश्रम में रोपवे की सुविधा कराने का संकल्प दोहराया। इस पर्वत पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये का बजट निर्गत भी हो चुका है। इसी प्रकार गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के मानस मंदिर व हस्तलिखित रामचरित मानस रखे वाले स्थान का विकास कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोदंड का अर्थ भी बताया
सीएम ने भी कोदंड को लेकर माना कि धनुषाकार कामदगिरी पर्वत भी है और भगवान श्रीराम ने यहां के बांसों से बने धनुष को धारण किया। इस धरती पर भगवान श्रीराम वनवासी रूप में आए और यहां के जंगलों के बांस से निर्मित धनुष धारण किया था, जिससे उनका नाम कोदंड धारी श्रीराम भी कहा गया। कोदंड का हिंदी शब्दकोष में अर्थ धनुष और बांस होता है। चित्रकूट के वन क्षेत्र में बांस प्रजाति के वृक्ष बहुतायत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed