फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Questions being raised about not opening secrets in the case of Murthy

चित्रकूटः मूर्ति के मामले में रहस्य न खोलने पर उठाए जा रहे सवाल

Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Questions being raised about not opening secrets in the case of Murthy
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में मिली बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति का नया गांव थाना पुलिस पूरी तरह से रहस्य नहीं खोल रही है। 10 जून को मूर्ति जब्त कर थाने के माल खाने में रखे जाने की बात कही है। जबकि जन चर्चा है कि मालखाना में रखी गई मूर्ति असली नहीं है। असली मूर्ति में हीरे की आंखें लगी हुई थी। इस मामले में पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से ही माल खाने में मूर्ति रखी होने की बात स्वीकारी है लिखित जानकारी नहीं दिया जिससे कई तरह से सवाल उठाए जा रहे है। जबकि एक दिन पहले इस मामले में नया गांव थानाध्यक्ष अनिल ध्रुर्वे को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की जांच डीआईजी रींवा अनिल कुमार कुशवाह ने एएसपी (मुख्यालय)हितिका वासल (आईपीएस) को सौंपी है।
विज्ञापन

लगभग दस दिन पूर्व मंदाकिनी नदी में नाव चलाने वाले नाविकों को एक अष्टधातु की मूर्ति मिली थी। जिसको नाविकों ने अपने पास रख लिया था। मूर्ति बेचने को लेकर नाविकों के बीच बंदर बांट को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच नया गांव पुलिस कुछ नाविकों को पकड़ कर ले गई। मूूर्ति अपने पास रख लिया लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं दिया। नाविक नवल निषाद ने सांसद आर के सिंह पटेल को मामले की जानकारी दिया। जिस पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर से इस मामले का पता लगाने के लिए कहा था। जब वह नया गांव थाने गए थे तो उन्होंने दावा किया था कि मौजूद एक दीवान ने मूर्ति होने की बात कही थी लेकिन मूर्ति दिखाई नहीं गई। मामला मीडिया में उठाए जाने पर सतना पुलिस पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने नया गांव थानाध्यक्ष अनिल ध्रुर्वे को निलंबित कर जांच करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया था। इसके बाद भी सही जानकारी नया गांव थाना पुलिस नहीं दे रही है। वही कहा जा रहा है असली मूर्ति में हीरे की आंखें लगी थी। जबकि जब्त की गई मूर्ति में हीरे की आंखें नहीं लगी। इस मामले में नया गांव थाना पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नया गांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि मूर्ति ले जाने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed