फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Praying to Kamadnath, give wisdom to Akhilesh

चित्रकूट : कामदनाथ से प्रार्थना है अखिलेश को सद्बबुद्धि दें

Sun, 31 Jul 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Praying to Kamadnath, give wisdom to Akhilesh
चित्रकूट : बातचीत करते प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि योगी सरकार लगातार एक्सप्रेसवे बना रही है। यह अखिलेश से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव के ट्वीट के सवाल पर कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव में 2014 के बाद से चुनाव में मिल रही हार की बौखलाहट है। भगवान कामदनाथ से प्रार्थना है कि अखिलेश को सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह करीब सात बजे भगवान कामदनाथ के दर्शन करने पहुंचे। प्रमुख द्वार, तृतीय मुखारबिंद और बरहा हनुमान मंदिर में भी उन्होंने पूजन किया। परिक्रमा मार्ग पर पत्रकारों के सवाल पर बोले कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से यहां के लोगों में खुशी है। यहां के लोगों की आमदनी बढ़ी है। 50 हजार रुपये बीघा बिकने वाली जमीन कुछ महीनों में 50 लाख रुपये बीघा हो गई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होने वाली चर्चा के सवाल पर कहा कि तैयारियां सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इस बारे में मंथन के बाद ही बताएंगे। अभी इस पर कुछ नहीं कहेंगे। कामदगिरी की परिक्रमा लगाते समय जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद आरके सिंह पटेल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी ने उनसे चित्रकूट में बाईपास मार्ग की जरूरत पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed