फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Panchayat Election 2021, Voting again

चित्रकूट पंचायत चुनाव: कनकोटा गांव में पुनर्मतदान आज, 8 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 29 Apr 2021 08:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Apr 2021 08:08 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय कनकोटा के बूथ नंबर 9 पर बुधवार की दोपहर को पोलिंग पार्टी पहुंची। इसके बाद मतदान के लिए टेबल आदि लगाकर तैयारी पूरी कर ली है। एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि पुनर्मतदान की तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
Chitrakoot Panchayat Election 2021, Voting again
कनकोटा गांव के इसी बूथ पर आज होगा मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पहाड़ी ब्लाक के कनकोटा गांव में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 9 पर पुनर्मतदान होगा। पीठासीन अधिकारी समेत पोलिंग पार्टी दस पुलिसकर्मियों के साथ बूथ पर पहुंच गई है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक इस बूथ में गांव के 801 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कनकोटा के बूथ नंबर 9 पर बुधवार की दोपहर को पोलिंग पार्टी पहुंची। इसके बाद मतदान के लिए टेबल आदि लगाकर तैयारी पूरी कर ली है। एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि पुनर्मतदान की तैयारी पूरी है। कनकोटा गांव में दो बूथ हैं।
विज्ञापन


19 अप्रैल को मतदान के दौरान बूथ नंबर 9 पर हंगामा होने पर मतदान रद्द कर दिया गया था। इसीलिए सिर्फ इसी बूथ पर मतदान होगा। सीओ शिवप्रकाश और थाना प्रभारी जयश्ंाकर सिंह ने बताया कि किसी भी अराजक तत्व पर पुलिस टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी पूरे गांव में पुनर्मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नहीं दिख रहा है। ग्रामीणोें के अंदर 19 अप्रैल की घटना और उसके बाद के हालातों को लेकर डर भी  है। घटना के बाद से प्रधान पद के प्रत्याशियों ने भी प्रचार नहीं किया है। 

प्रधान पद के 8 प्रत्याशी मैदान में
वैसे तो कनकोटा गांव में कुल 1608 मतदाता हैं। पर प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 9  पर कुल 801 मतदाता हैं। इस गांव में प्रधान पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीसी के पांच और डीडीसी के 25 प्रत्याशियों के लिए भी मिलने वाले मतों का प्रभाव होगा। 

ये था मामला
दरअसल 19 अप्रैल को मतदान के बाद जब मतपेटी सीज की जा रही थी तब प्रधान पद के प्रत्याशी जगदीश शुक्ला व अजय पांडेय अपने समर्थकों के साथ बूथ नंबर-9 पर पहुंचे थे। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी थी। दोनों एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया।


पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रत्याशी और समर्थकों को बाहर खदेड़ा तो मारपीट हो गई। इस दौरान मतपेटी में पानी डाल दिया गया। इसी के चलते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इस बूथ पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इसी मामले में राजापुर थाने में 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जिसमें एक घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। पुलिस ने मतपत्र लूटने वालों के साथ कुल 17 नामजद आरोपियों को पकड़ा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed