फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news,nanaji desmukh,political movment,happening,right direction

फोटो नंबर- 12

Sat, 27 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news,nanaji desmukh,political movment,happening,right direction
फोटो-12- डीआरआई सभाकक्ष में कार्यक्रम के दौरान मंच पर रखा अयोध्या के श्रीराम मंदिर का माडल। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राजनीति में कोई रिटायर्डमेंट की अवधि नहीं होती है। किसान आंदोलन सही दिशा में नहीं है बल्कि इसमें राजनीतिकरण शामिल है।
विज्ञापन

शनिवार को भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आये केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राजनीति एक सेवा है जबतक संभव हो इसे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ाते रहना चाहिए। ग्रामीण अवस्थापना को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

चित्रकूट में नानाजी के साथ मिलकर उन्होंने भी ग्रामीण विकास के लिए कई कामों में सहभागिता की।नानाजी के साठ साल बाद नेताओं को भी संयास लेने के संदेश को लेकर सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री की उम्र कोई बाधक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी वह युवा वर्ग के लिए प्रेरणाप्रद है। बंगाल चुनाव के बारे में कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। अबकी भाजपा की ही सरकार बनेगी। मंहगाई के सवाल पर कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार से निर्भर होते हैं। अन्य देशों में इसकी कीमत कम होने पर कहा कि जल्द ही यहां भी दाम कम होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर होगा चित्रकूट
चित्रकूट। मप्र सरकार की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि चित्रकूट धार्मिक नगरी है। इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की सरकारो ंकी योजना चल रही है। जल्द ही दोेनों प्रदेश के जिम्मेदार मंत्रियों से वार्ता कर इसे फ्रीजोन घोषित किया जा सकता है।
यूपी की तर्ज पर ही मप्र के चित्रकूट का विकास हो रहा है। मंदाकिनी नदी से लेकर तीर्थस्थलों की सफाई व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मप्र सरकार काम कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन क्षेत्र बनाने को कई औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
चित्रकूट। भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर केंद्र के अलावा यूपी एमपी सरकार के मंत्रियों सांसदों का जमावडा था लेकिन सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रम स्थल पर रखा गया अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर का माडल रहा।
मंच से लेकर कार्यक्रम स्थल पर हरेक सज्जन मंदिर के लिए समर्पण निधि की भी चर्चा कर रहा था। सभी केंद्र सरकार के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को सराहा।

34 किसानों को किया सम्मानित
चित्रकूट। नानाजी देशमुख उत्कृष्ट कृषक सम्मान के तहत 34 कृषकों को किया गया । जिसमेें कल्ला के गांव देवराज पटेल एवं भगवानदीन को सब्जी उत्पादन के लिए आनंदपुर के अवधेश पटेल को बीज उत्पादन तथा डड़िया के रमेश पांडे को जैविक खेती के लिए एवं भंभई की राजा बेटी को पशुपालन एवं राम रुचि को जैविक खेती व अंतिम कुमार को बीज उत्पादन के लिए एवं सेमरिया के श्रीधर त्रिपाठी को जैविक खेती और कंधवनिया के पुष्पराज को पशुपालन के साथ जैविक खेती व लव कुश साहू तौरा को समन्वित खेती मॉडल के लिए डीबीटी बायोटेक किसान हब परियोजना अंतर्गत उत्कृष्ट कृषक सम्मान के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed