{"_id":"5ef6320e8ebc3e42d8348648","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp567783371","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के महादेवन कोटरा गांव में विवाहिता सुमित्रा देवी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायका वालों ने ससुराल के लोगों पर सुमित्रा की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल के लोगों ने मौत की वजह बीमारी बताई है। पुलिस के मुताबिक सुमित्रा के मायके पक्ष के तहरीर देने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राजापुर के सोतीपुरवा निवासी राममूरत ने बताया कि उसकी बहन सुमित्रा देवी की शादी 2015 में महादेवन कोटरा के उमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे खातिर मारते पीटते थे। आरोप है कि गुरुवार को ससुराल वालों ने सुमित्रा की घर में पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।