{"_id":"5ef6316d8ebc3e42f20fc61f","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp567781577","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर लुधियाना से महिला को ले आया श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर लुधियाना से महिला को ले आया श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के एक गांव का श्रमिक हरियाणा के लुधियाना शहर से एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया। यहां आने पर इस महिला को पता चला कि श्रमिक का विवाह पहले ही हो चुका है और उसके बच्चे भी है। महिला का आरोप है कि इसका विरोध करने पर श्रमिक व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर शुक्रवार को महिला थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
लुधियाना के कैथाल गांव की एक महिला ने तहरीर में कहा कि 26 फरवरी को श्रमिक बहला फुसलाकर उसे राजापुर अपने घर ले आया था। उसी दिन कचहरी में जाकर नोटरी के माध्यम से विवाह राजीनामा कर लिया। जब वह घर गई तो पता चला कि श्रमिक पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। घर में रहने पर पति व पत्नी प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि 24 जून को कचहरी परिसर लेकर आने के बाद श्रमिक उस पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मामले में महिला थाना प्रभारी अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।