{"_id":"5eee416b8ebc3e42b050f97f","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp566640524","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार किए पांच सौ योग प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार किए पांच सौ योग प्रशिक्षक
विज्ञापन
फोटो- 7 व 7 आर - पंतजलि योग समिति महिला समिति की जिला प्रमुख योगाचार्य मंजू केशरवानी
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। घर गृहस्थी के साथ सामाजिक कार्य में अग्रणी मंजू केसरवानी ने योग से खुद को निरोग रखने में सफल हुईं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। महज पांच साल में ही उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ कई मंच साझा कर पुरस्कार जीते। इनसे प्रशिक्षण लेकर अब तक पांच सौ महिला व पुरुष प्रशिक्षक तैयार हो चुके हैं जो गांव-गांव में योग क्रियाओं का प्रसार कर रहे हैं।
जिले की पंतजलि योग महिला टीम शहर से लेकर गांव गांव तक योग सिखाने का काम पांच साल से कर रही हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से कई बार टीम को सम्मानित भी किया गया है। शहर के पुरानी बाजार स्थित गोला बाजार निवासी मंजू केसरवानी पतंजलि योग समिति की जिले की महिला टीम की अध्यक्ष है। इनकी अगुवाई में मीरा श्रीवास्तव, पद्मा सिंह, सुशीला गुप्ता, रमा द्विवेदी, मीरा चौरसिया, अंशु सोनी, विभूित गुप्ता, नीलम आर्या योग सीखाने का काम करती हैं।
पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी मंजू केसरवानी ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने घर में टीवी में आने वाले योग के कार्यक्रम से योग करना सीखा। इससे उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने लगा। सन् 2015 में उन्होंने हरिद्वार जाकर संत रामदेव के योग शिविर में भाग लिया। इसके बाद से पतंजलि महिला योग समिति से जुुड़ गई। उन्हें प्रशासन की तरफ की 2018 में सम्मानित किया गया। उनके इस काम में कई बार घर व परिवार में मुश्किलें आईं, लेकिन उनके पति महेंद्र केशरवानी व देवर देवेंद्र व देवरानी मनीषा केशरवानी ने साथ दिया। धीरे-धीरे पूरा परिवार ही उनसे योग क्रियाओं के माध्यम से रोगों से मुक्त रहने के तरीके पूछने लगा। सही कहें तो इस काम में सभी ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
घरों में ही योग के कार्यक्रम होंगे
चित्रकूट। इस बार योग दिवस पर सार्वजनिक स्थानों पर योग के कार्यक्रमों में रोक लगी है। इसलिए घरों में ही योग करने की तैयारी विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं। सामाजिक दूरी नियमों के आधार पर योग दिवस पर योग सिखाने का कार्य योगाचार्य व संस्थाएं करेंगी।