{"_id":"5eee40a78ebc3e42cd2166bb","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp566639229","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम हुए बीडीओ व डीएसओ पर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम हुए बीडीओ व डीएसओ पर नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान प्रवासी कामगारों के राशन कार्ड पूरे न बनाए जाने नाराजगी जताई। बीडीओ व डीएसओ को फटकार लगाई। साथ ही दोनों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। डीएम ने काम में रुचि न लेने पर प्रभागीय वन अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन सचिवों का काम ठीक नहीं है, उन्हें आरोप पत्र बनाकर दिया जाए। खंड विकास अधिकारी मऊ और रामनगर को काम में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
डीएम ने खंड विकास अधिकारियों तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड बनाए जाने के काम में प्रगति नहीं हो रही है। प्रवासियों की बनी सूची की क्रास चेकिंग कराई जाए। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने पर संबंधित बीडीओ व डीएसओ पर कार्रवाई को कहा गया। डीएम ने कहा कि मनरेगा कंवर्जेंस के तहत होने वाले कार्यों को सभी विभाग तत्काल पूरा कराएं।
एसडीएम, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कार्रवाई करते रहे। जहां पर कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाएं, वहां पर सैनिटाइजेशन व घर-घर सर्वे कराया जाए। जिन किसानों की मृत्यु हो गई है, अभियान चलाकर उनका वरासत करा दिया जाए। ताकि उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने पेयजल योजनाओं पर कहा कि पहाड़ी में पानी समस्या है, तो वहां पर जल निगम हैंडपंप रिबोर कराने का प्रस्ताव तैयार कराकर दे। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम व बीडीओ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।