{"_id":"5eecee7a8ebc3e4337590d43","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp5664491114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन
फोटो- 8- जय कश्यप- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी मेें नहाने गए चार दोस्त डूबने लगे। तीन दोस्तों ने एक-दूसरे को पकड़कर नदी से बाहर निकाल लिया। पर, आठवीं कक्षा का छात्र जय सिंह गहने पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। छात्र के मौत से दुखी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
महोबा जिले के गांधी नगर निवासी जय कश्यप (13) के पिता पंकज व मां की मौत हो चुकी है। वह महोबा में अपने बाबा के घर में रहता था। वहां एक स्कूल में पढ़ता था। लॉकडॉउन के पूर्व वह चित्रकूट के शोभा सिंह पुरवा निवासी नाना मुन्ना के यहां आया था। मुख्यालय स्थित पुलघाट पर गुरुवार की शाम वह तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।
दोस्तों ने बताया कि वह चारों नदी में एक साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। अचानक पैर फिसलने पर चारों गहरे पानी में डूबने लगे। सभी एक दूसरे को बचाने लगे और मदद की गुहार लगाई। किसी तरह तीन दोस्त तो नही से बाहर आ गए, लेकिन जय कश्यप डूब गया। बाहर आकर उन लोगों ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। उन लोगों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने नदी में कूदकर जय कश्यप को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।