फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

प्रवासी मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो - 12- पहाड़ी के चौरसियापुरवा हाटस्पाट स्थल पर शिकायत करने को एकत्र प्रवासी श्रमिक - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी (चित्रकूट)। ब्लॉक क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्र अरछा बरेठी के चौरसिया पुरवा के प्रवासी मजदूरों ने राशन कार्ड न बनाए जाने व सरकारी दुकान से खाद्य सामग्री न मिलने पर गांव के प्रवेश द्वार पर ही सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रवासियों ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर शिकायत के बावजूद समय से राशन सामग्री न दिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस के मरीज मिलने के कारण चौरसियापुरवा को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां लगभग 200 प्रवासी श्रमिक हैं। उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इनके पास राशन कार्ड नहीं है। इसके कारण उनको खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानीय लोग भी हैं, जिनके राशन कार्ड तो है, लेकिन दुकान दूसरे गांव में होने से वह राशन लेने नहीं जा सकते हैं। कोटेदार ने भी पुरवा में आकर वितरण नहीं किया है। चौरसियापुरवा हॉटस्पॉट गांव होने के कारण वह कहीं नहीं जा सकते हैं। समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी जानकारी दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

राशन कार्ड न बनने और सरकारी दुकान से खाद्य सामग्री न मिलने से नाराज प्रवासी श्रमिकों के साथ ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगी बैरिकेटिंग के पास सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया। मनोज चौरसिया, राकेश चौरसिया, सत्यनारायण, अयोध्या प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार व नंदू, लक्ष्मी चौरसिया कामता प्रसाद, मनोज राकेश कुमार समेत तमाम प्रदर्शकारियों ने मांग की कि बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों के राशन कार्ड बनवाकर राशन सामग्री दी जाए। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने प्रवासियों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह जानकारी कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराएंगे। राजापुर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed