फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

छत से गिरकर डीआरडीए के चालक की मौत

Tue, 28 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। जिले के परियोजना कार्यालय (डीआरडीए) के चालक अशोक तिवारी (45) की छत से गिरकर मौत हो गई। अशोक अमेठी जिले के गौरीगंज का रहने वाला था। यहां कई साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव में घर बनाकर रहता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार की रात आंधी में घर की छत पर लगी प्लास्टिक की पन्नी उड़ गई थी। सोमवार की सुबह उसे ठीक करने के लिए अशोक छत पर गया था। उसी दौरान वह गिर गया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर को परिजन शव लेकर मुख्यालय पहुंचे और पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार नदी किनारे बने घाट पर कराया गया। अशोक की मौत से उनके बेटे विवेक, अभिषेक, बेटी, मां उर्मिला व पत्नी सावित्री देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्र ने बताया कि अशोक तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed