फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

दंपती समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट, सभी पकड़े गए

Mon, 14 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
भाई की मौत के बाद बदहवास बैठी बहन को सांत्वना देते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली के राघवपुरी सीतापुर में चार दिन से लापता छात्र कंहैया वर्मा की हत्या मामले में उसके रिश्ते के तीन चाचा व एक चाची समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या कर शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों पकड़ लिया है। पुलिस अभी तक हत्या की ठोस नहीं पता लगा सकी है। तंत्र मंत्र के चलते नरबलि दिए जाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। इधर, पोस्टमार्टम में कंहैया की सिर पर आई चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसका गला भी दबाया गया था। छात्र के शरीर के टुकड़े नहीं किए थे।
विज्ञापन

राघवपुरी सीतापुर निवासी रामप्रयाग का बेटा कंहैया (8) गांव के ही एक सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। शनिवार की देर शाम को कंहैया लापता हो गया था। शनिवार को उसका शव उसीके घर के पीछे रहने वाले रिश्ते के चाचा भुल्लू उर्फ जरैला के घर के अंदर एक ड्रम में मिला था। परिजनों ने शव के तीन टुकड़े किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने शव की हालत देखे बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात लगभग दो बजे तक बवाल चला रहा। रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने कंहैया के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद परिजनों ने कंहैया का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस व अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कंहैया के पिता की तहरीर पर भुल्लू उर्फ जरैला, उसकी पत्नी, भाई राकेश, बउआ व जगदीश के अलावा जगदीश के बेटे लल्लू के खिलाफ अपहरण, हत्या, एकराय होकर मारपीट करने व शव छिपाए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। हत्या की ठोस वजह अभी तक पता नहीं चली है। तंत्र मंत्र के चलते नरबलि दिए जाने की आशंका है। नरबलि समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिर पर पत्थर से किया गया था वार
कंहैया का पोस्टमार्टम डॉ. राजेश, डॉ. अमित और डॉ. जितेंद्र ने किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया करीब 40 मिनट तक चली। सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद कंहैया के शरीर के टुकड़े नहीं किए गए थे। उसके सिर पर घाव और गले में निशान मिले हैं। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की वजह और साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुल्लू के घर में की गई हत्या
मुख्य आरोपी भुल्लू के घर में ही कंहैया की हत्या की गई थी। पुलिस को उसके घर से वारदात में प्रयुक्त पत्थर मिला है। जिस ड्रम में कंहैया का शव छिपाया गया था। उसमें थोड़ा पानी भी भरा था। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कंहैया को भुल्लू के घर में जबरदस्ती ले जाया गया था या बहला कर। परिजनों का कहना है कि शनिवार को कंहैया बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह गायब हो गया था। थाना प्रभारी का कहना है कि भुल्लू लगातार बयान बदल रहा। वह कभी कंहैया की हत्या की बात कबूल करता है, तो कभी मुकर जाता है। मामले की जांच की जा रही है।

 पोस्टमार्टम हाउस की भीड़ में अपने कन्हैया को ढूंढती मां जमुनिया। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस की भीड़ में अपने कन्हैया को ढूंढती मां जमुनिया। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो-5- कन्हैया वर्मा- फाइल फोटो- संवाद

फोटो-5- कन्हैया वर्मा- फाइल फोटो- संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed