{"_id":"61fd6bd190db194d0a115c67","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6788796175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार दो मजदूरों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक सवार दो मजदूरों को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर/पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव के पास शुक्रवार की रात को सामने से तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार दो मजदूरों को रौंद दिया। जिससे दोनों ममेरे-फफुरे भाई की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर थाना पुलिस टीम पहुंची और दोनों शव का पंचनामा कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शुक्रवार को सुरसेन निवासी शिवकुमार (20) पुत्र नत्थू अपने ममेरे भाई ओरा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ ठोकिया (22) पुत्र शिवपूजन मजदूरी करने बाइक से लमियारी गांव गए थे। दोनों शटरिंग का काम करते थे। देर शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। वहीं से एक अन्य मजदूर को भी बाइक पर बैठाया था। जैसे ही बाइक पहाड़ी थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव के मोड़ के पास पहुंची तो कमासिन की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें शिवकुमार व अशोक डंपर की चपेट में आ गए जबकि तीसरा बाइक से छिटककर दूर जा गिरा। सूचना मिलते ही राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा व पहाड़ी थाना प्रभारी अजीत पांडेय मय फोर्स पहुंचे और तीनों को पहाड़ी सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों के मृत होने की पुष्टि की। तीसरे को मामूली चोट आने के कारण व घर चला गया।
इधर, घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लिया है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मृतकों के सिर व सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिवकुमार की बहन की शादी इसी सप्ताह होनी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि खनिज सामग्री लदे वाहन इन मार्ग पर दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इन वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं लगाता है।