फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

चित्रकूट से अनिल और मानिकपुर से वीरसिंह सपा प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-25- मानिकपुर से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। लंबे अर्से से चले आ रहे कयासों के बाद समाजवादी पार्टी ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों से टिकट घोषित कर दिया। पूर्व विधायक वीर सिंह को मानिकपुर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान को चित्रकूूट सीट से टिकट दिया है। सपा की इस घोषणा के बाद राजनैतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरसिंह दस्यु ददुआ के पुत्र हैं। ये मानिकपुर क्षेत्र के देवकली गांव के ही रहने वाले हैं। सपा से सबसे पहले 2006 जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीते थे। इसके बाद सपा से विधानसभा के चुनाव 2012 में चित्रकूट विधानसभा से चुनाव जीते थे। 2017 में सपा ने एक बार उनको फिर से चुनाव इसी सीट से लड़ाया, लेकिन इस बार चुनाव नहीं जीत सके। 2019 में समाजवादी पार्टी के टिकट से खजुरोहा लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें हार मिली थी। 2022 में फिर से चित्रकूट सीट से टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने इस सीट के स्थान पर मानिक पुर सीट से उनको मैदान में उतारा है। वीर सिंह के चाचा बाल कुमार पटेल मिर्जापुर से एक बार सांसद रहे चुके हैं। चचेरे भाई राम सिंह भी 2012 में प्रतापगढ़ के पट्टी से एक बार विधायक बन चुके हैं। पूर्व विधायक की उम्र लगभग 43 वर्ष है। इस बार टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि पूरा जिला उनका कार्यक्षेत्र है वह सपा के सच्चे कार्यकर्ता हैं और पार्टी जहां से लड़ाएगी, वहीं से मैदान में उतरकर बाजी मारेंगे। मऊ मानिकपुर क्षेत्र भी कार्यक्षेत्र है। यहां की समस्याओं से वह बखूबी वाकिफ हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट सदर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी बनाए गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान पटेल मानिकपुर विकास खंड के नया पुरवा मजरा रूकमा बुर्जग ग्राम पंचायत रूकमा खुर्द के रहने वाले हैं। इनके पिता भैरव प्रसाद किसान हैं। पांच भाई व दो बहनों में वह चौथे नंबर के हैं। इनकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। उनके एक भाई का निधन हो चुका है। अभी हाल में 2021 जिला पंचायत के चुनाव मे जिले के भरतकूप क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड से भाभी अनुराधा देवी को जिला पंचायत के सदस्य पर 11 हजार 100 वोटो से अधिक की जीत दिलवाई थी। यह जीत पूरे बुंदेलखंड में सबसे अधिक और पूरे यूपी में तीसरे नंबर के अंतराल वाली जीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल प्रधान पाठा क्षेत्र के रूखमा ददरी क्षेत्र में 2011 में विद्युत उपकेंद्र लगवाने के लिए आमरण अनशन किया था। उसी समय से सुर्ख्यों में आये थे। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी जुड़ गये और लगातार इसी पार्टी का झंडा बुलंद करते रहे हैं। पार्टी ने इन्हें 2015 में सरैंया जिला पंचायत वार्ड से सदस्य का चुनाव लड़ाया गया था। उस समय 2424 वोट से जीत दर्ज की थी।

फोटो-26- चित्रकूट सदर सीट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान।

फोटो-26- चित्रकूट सदर सीट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed