फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सिपाही घायल

Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। डंपर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत पर चालक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर डंपर संचालक के परिजनों ने हमला कर दिया। हमलावर एक भाजपा के जनप्रतिनिधि के सगे रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने पुलिस से अभद्रता कर मारपीट व वर्दी उतराने की धमकी दी। जिससे घटनास्थल पर हंगामा मच गया था। मारपीट में दरोगा समेत सिपाही घायल हो गए। इस पर दरोगा ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामला झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के कोठिलिहाई के पास का है। बताया गया कि 27 जनवरी की रात अहिरा गांव के पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह की डंपरकी टक्कर से मौत हो गई थी। इस सूचना पर कोतवाली के दरोगा चंद्रमणि पांडेय पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से भाग रहे डंपर व चालक को पकड़ने के लिए पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस टीम ने डंपर को रुकवा लिया। इसी बीच डंपर संचालक के कई परिजन भी आ गए और पुलिस टीम से तीखी नोकझोंक होने लगी। दरोगा पांडेय ने बताया कि आरोपियों में भाजपा के एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार थे जो लगातार पुलिस टीम को वर्दी उतरवा लेने की धमकी देकर हमला कर रहे थे। पहले रिश्वत देने का प्रयास किया बाद में मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे राजमार्ग भी बाधित रहा।
विज्ञापन

इसी विवाद में दरोगा रामाधार, सिपाही बाबूलाल घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रविवार को कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दरोगा पांडेय की तहरीर पर ट्रक संचालक शुभम उपाध्याय, अजय उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय निवासी भौरी व अमित तिवारी पुत्र अरुण तिवारी निवासी गांधीगंज कर्वी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में आरोपियों ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला नहीं किया गया। दुर्घटना की सूचना पर वह मौके पर गए थे। पुलिस ने उन पर फर्जी मामला दर्ज कर पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed