{"_id":"6127e34d8ebc3e79f7454a60","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6484255183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को शिविर में बांटे गए सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को शिविर में बांटे गए सहायक उपकरण
विज्ञापन
फोटो-13- युवक को ट्राईसाइकिल वितरित करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल और
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर(चित्रकूट)। लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की मौजूदगी में बचपन डे केयर सेंटर शिवरामपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी राजबहादुर ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने एडिट योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया है। एडीपी योजना के अंतर्गत कुल 990 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। पूर्व चिह्नित लाभार्थियों को 1746 सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, वाकिंग स्ट्रीट छड़ी, श्रवण यंत्र कान की मशीन, ब्रेल किट, स्मार्टफोन डेजी प्लेयर, कृत्रिम अंग कैलीपर्स आदि हैं।
समारोह का आयोजन एलिम्को कानपुर एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को विकासखंड रामनगर, 28 अगस्त को विकासखंड मानिकपुर, 30 अगस्त को विकासखंड पहाड़ी एवं 31 अगस्त को विकासखंड मऊ में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एलिम्को के उप प्रबंधक अरुण मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी, लाभार्थी मौजूद रहे।