{"_id":"5edfcae48ebc3e42c31743c8","slug":"chitrakoot-new-chitrakutt-news-knp5646559173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
विज्ञापन
फोटो- 4- घटना की जानकारी देता मृतका का भाई लक्ष्मीप्रसाद व अन्य
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर थानाक्षेत्र के सतना रेल मार्ग के गुरौला फाटक के पास श्यामकली ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। श्यामकली के भाई व पिता ने बहन के ससुराल वालों की प्रताड़ना से ऊबकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। वही, ससुराल वालों का कहना है कि श्यामकली हादसे का शिकार हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानिकपुर के चुरेह केशरूआ गांव मजरा डाडी अहीरानपुर निवासी राजकुमार की पत्नी श्यामकली (25) का शव सोमवार रात गंाव से तीन सौ मीटर दूर मानिकपुर सतना रूट के रेलवे लाइन स्थित गुरौला फाटक के पास मिला। गेटमैन की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों शव की पहचान की। श्यामकली के पिता छेरियाखुर्द गांव निवासी चुन्नू यादव व भाई लक्ष्मी प्रसाद ने मंगलवार की सुबह आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज की खातिर परेशान करते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। श्यामकली की शादी 2013 में हुई थी।
वहीं, राजकुमार ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि सोमवार को पत्नी शौच क्रिया के लिए रेल पटरी की ओर गई थी। वापसी पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।