फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Mahant Kalyan Das of Khohi Bada Akhara died, CM expressed grief by tweeting

चित्रकूट: खोही बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास का निधन, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास (65) चेला रामधनी दास का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। महंत के गोंडा निवासी पुत्र संतोष कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पिता को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

विज्ञापन
Chitrakoot: Mahant Kalyan Das of Khohi Bada Akhara died, CM expressed grief by tweeting
महंत कल्याणदास जी महराज (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट के सीतापुर स्थित खोही बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास (65) चेला रामधनी दास का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। महंत के गोलोकवासी होने से साधु संतों में शोक छा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। चेला पंकज दास ने बताया कि महंत कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


महंत के गोंडा निवासी पुत्र संतोष कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पिता को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। 13 दिसंबर को फोन पर हुई बातचीत में पिता ने परेशान करने की जानकारी दी थी। करीब 10 वर्ष पहले इसी अखाडे़ के एक महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


महंत रामदास के निधन के बाद वर्ष 2011 में वह महंत बने थे। पहले वह बांदा के नरैनी बूढा के हनुमान मंदिर में पुजारी थे। टिटिहरा मंदिर में भी पुजारी रहे। इसके बाद वह चित्रकूट आ गए थे। बड़ा अखाड़ा कामतानाथ तृतीय मुखार बिंद में महंत कल्याण दासजी महराज बीते 12 साल से महंत नियुक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गए थे। उन्होंने सीएम से अखाड़ा को गोरक्षापीठ गोरखपुर के आधीन करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने संत परंपरा के अनुसार कार्य करने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह काफी देर तक मंहत कल्याण दास जी महाराज कक्ष से बाहर नहीं आए तो करीब आठ बजे शिष्य पहुंचे और उन्हें ब्रह्मलीन पाया।


इसकी जानकारी मिलते ही संत समाज में दुख का माहौल बन गया। वहीं सूचना के बाद एएसपी शैलेंद्र कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने कक्ष को सील करा दिया। पुलिस ने पुत्र को सूचना दी है, वह गोंडा से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बड़ा अखाड़ा में संतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed