{"_id":"63431168134cc07b7704adc3","slug":"chitrakoot-lakhs-of-devotees-take-a-dip-in-mandakini-on-sharad-purnima-chitrakoot-news-knp7224302168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
फोटो-16- शरद पूर्णिमा पर कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर अमृत पाने के लिए खीर बनाते श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शरद पूर्णिमा पर धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर आसमान से बरसने वाले अमृत को पाने के लिए खीर बनाई। मंदिरों में पूजन कर कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु पत्तलों पर खीर डालकर चांद का दीदार करते रहे।
रविवार की रात को रामघाट सहित मठ मंदिर के परिसरों में खीर बनाकर श्रद्धालुओं ने चांद की रोशनी में रख प्रसाद चखा। दो साल कोरोना के प्रतिबंध के बाद इस बार कोरोना खत्म होने पर लाखों श्रद्धालु शरद पूर्णिमा पर पहुंचे।
मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा लगाया। मठमंदिरों में पूजा पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को रामघाट सहित अन्य स्थानों में अपने हाथों से खीर पकाकर चांद की रोशनी में रख प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
मान्यता है कि इसी चांदनी रात में आसमान से अमृत बरसता है और यह श्वांस रोगियों के लिए संजीवनी का काम करता है। इसके चलते खीर में आयुर्वेदिक दवा मिलाकर खायी। महंत दिव्य जीवनदास व भगवताचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चांद बारह कलाओं से युक्त रहता है। इसके दर्शन करने से मन हर्षित हो जाता है।चांद की रोशनी में खीर रखकर खाने से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।