मानिकपुर (चित्रकूट)। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने मानिकपुर तहसील सभागार में सुनवाई की। दोनों अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण करें। भूमि विवाद के प्रकरणों पर डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण कराएं।
एसडीएम और थानाध्यक्ष से कहा कि रास्ता रोकने की दोनों शिकायतों का निस्तारण राजस्व, पुलिस की टीम मौके पर भेजकर निस्तारण की जानकारी दें। डीएम ने थाना समाधान रजिस्टर का अवलोकन कर समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता देखी। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह, लेखपाल, कानूनगो व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।