फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Former MP Shyamacharan Gupta died, was Corona infected

चित्रकूट: गांव से लेकर विदेशों तक धाक जमाने वाले पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता निधन, कोरोना संक्रमित थे

Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Apr 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Former MP Shyamacharan Gupta died, was Corona infected
पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
दो बार सांसद और एक बार मेयर रहने वाले उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शुक्रवार की देर रात  (11:58 बजे) निधन हो गया। पूर्व सांसद कोरोना संक्रमित भी थे। परिजनों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया था। जानकारी होते ही उनके पैतृक जिले में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन


चित्रकूट के लोगों ने कहा कि पाठा का एक शेर दुनिया से रुखसत हो गया, जिसने चित्रकूट के नाम का डंका विदेशों तक बजाया था। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यालय में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। वर्ष 2004 में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से सपा के सांसद रहे।
विज्ञापन


इसके बाद 2014 में सपा से टिकट न मिलने पर भाजपा की सदस्यता लेकर प्रयागराज से भारी मतों से सांसद बने। 2019 में टिकट न मिलने पर दोबारा सपा में वापसी की और बांदा-चित्रकूट सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। सांसद बनने से पहले वर्ष 1989 में प्रयागराज के मेयर भी रहे थे। राजनीति की शुरुआत प्रयागराज में मेयर से ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Chitrakoot: Former MP Shyamacharan Gupta died, was Corona infected
श्यामाचरण गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
1991 में फूलपुर से विधायक का चुनाव लडे़ थे। संजय मंच से चित्रकूट विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके थे। पूर्व सांसद के पिता तीरथ सेठ मानिकपुर तहसील के ग्राम ऊंचाडीह में रहकर बीड़ी का व्यवसाय चालू किया था, जिसे श्यामाचरण ने देश के विभिन्न राज्यों तक फैला दिया था। इसके अलावा श्याम ग्रुप के विभिन्न प्रोडक्ट देश में है।

उनके निधन पर राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, एमएलसी मान सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, समीम बांदवी, निर्भय सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर, बुंदेली सेना ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

शोकसभा कर पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जानकी शरण गुप्ता, रामनरेश यादव, अंकित पहारिया, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष शारदा अग्रहरि, सपा के सुभाष तिवारी, माताबदल पाल, अंकित अग्रहरि ने भी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed