Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Forced breaker removed near Hanumandhara pilgrimage site

चित्रकूट : हनुमानधारा तीर्थ स्थल के पास जबरन बनाए गए ब्रेकर को हटाया

Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Forced breaker removed near Hanumandhara pilgrimage site
फोटो- 3- हनुमानधारा मार्ग पर सडक पर अवैध बने ब्रेकर को तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। हनुमानधारा के पास मुख्य मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर हटाने गए नगर पंचायत के कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक हो गई। दुकानदारों ने ब्रेकर हटाने का विरोध किया और बुलडोजर के सामने खड़े होकर वापस जाओ के नारे लगाए। मारपीट की नौबत आने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन

हनुमानधारा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना आते हैं। यहां सड़क किनारे प्रसाद की 100 से अधिक दुकानें खुली हैं। इन लोगों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर ब्रेकर बना लिया है, जिससे वाहन रुकें और श्रद्धालु उनकी दुकान से सामग्री खरीद लें। इसको लेकर आए दिन श्रद्धालुओं का दुकानदारों से विवाद भी होता है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर अवैध ब्रेकर तोड़ने पहुंची। इस पर दुकानदार विरोध कर नारेबाजी करते हुए बुलडोजर के सामने खडे़ हो गए। नगर पंचायत कर्मियों और दुकानदारों में नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही चित्रकूट मप्र की पुलिस पहुंची। दुकानदारों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक काम रुका रहा। पुलिस की मौजूदगी में ब्रेकर हटाए गए। दुकानदारों का कहना है कि ब्रेकर न होने से तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे होते हैं। नगर पंचायत अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने सड़क पर निश्चित स्थान पर दो ब्रेकर बनवाये हैं।

फोटो- 4- ब्रेकर हटाने आए नगर पंचायत के कर्मचारियों से दुकानदारों की होती नोंकझोंक। संवाद

फोटो- 4- ब्रेकर हटाने आए नगर पंचायत के कर्मचारियों से दुकानदारों की होती नोंकझोंक। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed